तीन मंजिला इमारत की छत से फेंके गए कुत्ते की जान आखिरकार बच गई है। मामला चेन्नई का है। सोसल मीडिया पर कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक एनजीओ की नजर घटना पर गई। इसके अलावा देशभर की मीडिया में पशु हिंसा की इस वारदात को प्रमुखता से जगह मिली, जिससे इस वारदात के बारे में सही जानकारी मिल सकी।
मीडिया खबरों के मुताबिक पशु अधिकारों के लिए काम कर रहे समाजसेवी श्रवण क्रिष्णन ने गोद लिए हुए कुत्ते की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की और उसकी सलामती की खबर दी।
कृष्णन के मुताबिक कुत्ते की पीछे की टांगे चोटिल हुई हैं, जिससे वह चल नहीं पा रहा है। कृष्णन ने कहा कि चोटिल कुत्ता अब भी अपनी पूंछ हिलाकर अपने ऊपर हुए जुल्म की गवाही दे रहा है, ये देख उनका दिल बैठा जाता है। कृष्णन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।