फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ काफिले की आवाजाही के नियम में सुधार का फैसला : महानिदेशक

Mon, 18 Feb 2019 04:32 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने विस्फोटक भरे वाहन से आतंकी हमले की चुनौती से निपटने के लिए जवानों के काफिले की आवाजाही की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में बदलाव का फैसला किया है। पुलवामा में आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी कार को सीआरपीएफ के काफिले से टकराकर हमले को अंजाम दिया था। अर्धसैनिक बल के महानिदेशक आरआर भटनागर ने रविवार को कहा कि 14 फरवरी की घटना के बाद हमने काफिले की आवाजाही में नए नियम जोड़े हैं। 

विज्ञापन


यातायात नियंत्रण के अलावा काफिले की आवाजाही के समय में भी बदलाव किया गया है। साथ ही काफिले के ठहराव और आगे बढ़ने की योजना सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस से तालमेल के साथ तय की जाएगी। भटनागर ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद दो काफिलों की आवाजाही पर यह रणनीति आजमाई गई है। हमले के बाद घाटी के दौरे के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही के समय आम जनता के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। 

भटनागर ने कहा कि पिछले दो साल में सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगाकर हमले की कोई घटना नहीं हुई। ऐसे हर प्रयास को विफल किया गया। सीआरपीएफ महानिदेशक ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को कई बार बीएसएफ और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों व विमानों से भी कश्मीर घाटी में एयरलिफ्ट किया जाता है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन के कारण बंद था। इसलिए 10 दिन के अंतराल के बाद काफिले को 14 फरवरी को जम्मू से श्रीनगर रवाना किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली-श्रीनगर और जम्मू-श्रीनगर की उड़ानों में वृद्धि

दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली उड़ान को हफ्ते में सातों दिन और जम्मू-श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट को सप्ताह में चार दिन करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इससे सीटों की मौजूदा क्षमता हर हफ्ते 1892 से बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें