फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के मुर्दाघर में लावारिस पड़ी हैं लाशें, कोरोना के डर से परिजनों ने छोड़ा साथ

Fri, 12 Jun 2020 05:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बने मुंबई के अस्पतालों में स्थिति बदतर होती जा रही है। महानगर के केईएम अस्पताल में 12 मरीजों के शव लावारिस हालत में पड़े हैं। समस्या यह है कि कोरोना के डर से मृतक के परिजन उनके शव लेने ही नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब इन शवों की अंतिम संस्कार के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि केईएम अस्पताल में शव लावारिस पड़े हुए हैं। इनमें कुछ शव तो तीन हफ्ते से मुर्दाघर में पड़े हैं, जिन्हें ले जाने के लिए कोई भी नहीं आया है। यही नहीं, मृतकों के परिजनों से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। क्योंकि बीएमसी इन लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार बिना पुलिस की अनुमति के नहीं कर सकती। इसलिए बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से चर्चा कर जल्द ही इन लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेंगे।

मुंबई में अब तक 1900 संक्रमितों की मौत

मुंबई में अब तक करीब 1900 लोग जान गंवा चुके हैं, वहीं शहर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 53,000 से ज्यादा हो गई है। राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, कोरोना के मरीजों की मौत के बाद शव को 30 मिनट के भीतर परिवार को सौंप देना होता है। अगर कोई शव पर दावा ना करे तो उसे 48 घंटे तक रखने के बाद पूरी प्रक्रिया के साथ अंतिम संस्कार कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें