फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में भीड़ ने की महिला डांसरों को नग्न कर नचाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 05:08 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
असम के कामरूप जिले में एक धार्मिक त्योहार पर आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने महिला डांसरों को नग्न कर डांस कराने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों शाहरुख खान और सुबहान खान को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को महिला डांसरों की कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर के बाद हुई। मामला छायागांव पुलिस स्टेशन के तहत असोलपारा गांव का है। एफआईआर के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जब स्टेज पर महिला डांसर नाच रही थीं तो वहां मौजूद 500 से ज्यादा लोग उन पर नग्न होकर नाचने का दबाव डालने लगे और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से उन लोगों ने अपनी जान बचाई।

इस दौरान उनके वाहनों पर लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इन लोगों ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के टिकट बहुत ही महंगे दरों पर बेचे थे। साथ ही यह दावा किया था कि महिला डांसर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से आ रही हैं और नग्न डांस करेंगी। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें