फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया, कर्ज ना चुका पाने पर हथकरघा बुनकर ने की आत्महत्या

Sun, 23 Jun 2024 01:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, तेलंगाना

सार

तेलंगाना में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। वहीं करीमनगर में कर्ज ना चुकान पाने पर एक बुनकर ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, एक अधिकारी घायल

विज्ञापन

हैदराबाद के मियापुर इलाके में शनिवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने गई पुलिस की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पथराव में हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के एक अधिकारी भी घायल हो गए हैं। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर मांग कर रहे थे कि सरकार जमीन को उके नाम पर आवंटित कर दे। साथ ही कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध निर्माण भी कर रखा था। जबकि सरकार ने जमीन को एचएमडीए को आवंटित किया है। जब पुलिस की टीम अधिकारियों के साथ जमीन खाली करवाने पहुंची तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर जमीन खाली करवा दी।

विज्ञापन
Trending Videos

कर्ज ना चुका पाने पर हथकरघा बुनकर ने की आत्महत्या
तेलंगाना के करीमनगर में शनिवार को एक बुनकर ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुनकर कर्ज ना चुका पाने से परेशान था, जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। 


 
विज्ञापन

तेलंगाना सरकार ने राज्य में इको-पर्यटन सर्किट विकसित करने के लिए समिति बनाई
तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार ने राज्य में इको-टूरिज्म सर्किट विकसित करने के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति कि अध्यक्षता वन मंत्री कोंडा सुरेखा करेंगे। शनिवार को सचिवालय में हुई इस बैठक में राज्य के पर्यटन विकास और वन संरक्षण को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें