यूपी से तमिलनाडु तक की विधानसभा में विधायकों के बीच माइकतोड़ संघर्ष और कपड़ा फाड़ प्रदर्शन से लोकतंत्र का जो मखौल उड़ चुका है, उसकी पुनरावृत्ति रोकने की राह दिखाएगी आंध्र प्रदेश की नई एसेंबली बिल्डिंग।
इसमें न कोई माइक तोड़कर हंगामा कर सकेगा और न ही पोडियम पर चढ़कर प्रदर्शन कर सकेगा। राज्य की नई राजधानी अमरावती में बने इस अत्याधुनिक भवन में विधानसभा का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू हो रहा है।
आंध्र प्रदेश विधानसभा के स्पीकर के. शिव प्रसाद राव ने अमर उजाला को बताया कि तकनीक का सहारा लेकर पेपरलेस, माइकलेस और पोडियम लेस विधानसभा सदन चलाने का प्रयोग वह इस नए भवन में करने जा रहे हैं।
यहां विधायकों की मेज पर ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग सिस्टम और सारी सूचना प्रणाली का तंत्र होगा। ये सिस्टम मेज में ऐसे फिट किया गया है जिसे न तोड़ा जा सकेगा, न निकाला जा सकेगा।