मुंबई की मैट्रोपोलिटिन अदालत में एक बड़ा अजीब किस्सा सामने आया है। जहां एक जज के क्लर्क ने खुद ही जज बनकर पेंडिंग पड़ी फाइलों पर फटाफट साइन कर डाले।
जज ने ऐसी ही एक फाइल पर अपने हस्ताक्षर देखे तो हैरत में पड़ गए, मामले की जांच की गई तो पता चला क्लर्क ने कुल 105 फाइलों पर साइन किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। हालांकि क्लर्क से जब पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि उसने जज का बोझ हल्का करने के लिए कुछ फाइलों को निपटा दिया।
द मिरर की खबर के अनुसार बलार्ड की मैट्रोपोलिटिन कोर्ट के क्लर्क मारुति सालुंके के खिलाफ पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में केस दर्ज कराया गया है।