फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों से सड़क पर मिले राहुल गांधी, पुलिस ने मजदूरों की हिरासत को बताया 'झूठ'

Sat, 16 May 2020 07:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : INC Twitter
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन प्रवासी मजदूरों से बातचीत की, जो अपने गृह राज्यों में लौटने के लिए सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर चल रहे थे। काले रंग की पैंट और सफेद कुर्ता पहने राहुल गांधी को फुटपाथ पर बैठे देखा गया, जहां वो सुखदेव विहार फ्लाइओवर के पास प्रवासी मजदूरों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अपने घरों की ओर वापस जा रहे प्रवासी मजदूरों के एक समूह से राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। हालांकि, इसके बाद कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया कि पुलिस ने मजदूरों को यह कहते हुए हिरासत में लिया कि उनके पास "ऐसा करने के लिए ऊपर से आदेश आया" है।

राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासियों को हिरासत में ली जाने वाली बात 'झूठी': पुलिस सूत्र

वहीं, राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासियों को हिरासत में लिए जाने वाले दावे को पुलिस के सूत्रों ने गलत और झूठी खबर बताया है। पुलिस सूत्रों को कहना है कि प्रवासी मजदूर अभी भी उसी जगह पर हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से इन प्रवासी मजदूरों को ज्यादा संख्या में वाहनों में भेजे जाने की पेशकश की थी, जो नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि नियमों के मुताबिक, उन्हें एक बड़े समूह के रूप में वाहन पर चढ़ने की अनुमति नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें