हांगकांग जा रहे एक विमान की शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सात साल के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते विमान को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। विमान ने शनिवार सुबह 5.36 मिनट पर हांगकांग के लिए उड़ान भरी थी। विमान की आपात लैंडिंग के बाद बच्चे को एयरपोर्ट परिसर में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।