फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दी आत्महत्या की धमकी, पीएम की रैली से जुड़ा है मामला

Wed, 16 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 में हुई लखनऊ रैली में सीकरी से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए ट्रेन की 19 बोगी बुक कराने वाले भाजपा नेता विनोद सामरिया ने रेलवे का नोटिस मिलने के बाद आत्महत्या की धमकी दी है। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि पार्टी की ओर से अब तक शेष किराया जमा न करने के चलते रेलवे उन्हें लगातार नोटिस भेज रहा है। जानकारी देने के बाद भी पार्टी के नेता और मंत्री सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

तत्कालीन भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद सामरिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान प्रधानमंत्री की लखनऊ रैली के लिए उनके लेटरपैड पर ट्रेन बुक कराई गईं थी। ट्रेन का किराया 18 लाख 39 हजार 560 रुपये था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे का नोटिस मिलने के बाद दी आत्महत्या की धमकी

- फोटो : pti
अंतिम समय में चार स्टोपेज बढ़ने से बिल की लागत 30 लाख 68 हजार 950 रुपये हो गई। इसमें 18 लाख 39 हजार 560 रुपये जमा करा दिए गए।

रेलवे अब बकाया 12 लाख 29 हजार 230 रुपयों के लिए लगातार नोटिस भेज रहा है। विनोद सामरिया ने बताया कि इसकी शिकायत रेलमंत्री, पीएमओ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया और सांसद बाबूलाल से भी की लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।

सामरिया ने कहा कि मैं अपनी सारी संपत्ति बेचकर भी इतना पैसा जमा नहीं करा सकता। यदि मुझे रेलवे से संपत्ति कुर्क किए जाने संबंधी नोटिस मिला तो आत्महत्या के लिए मजबूर होऊंगा। उनके इस फैसले से परिवारीजन खासे परेशान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें