फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ हुआ सबसे बड़ा मजाक: योगेंद्र यादव

Fri, 06 Jul 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवार्य फसल बीमा किसानों के साथ मोदी सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा धोखा है। इस बीमा से किसानों का कम बीमा कंपनियों और बैंकों का ज्यादा फायदा हो रहा है, यह कहना है स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव का। हरियाणा में इन दिनों स्वराज यात्रा निकाल रहे योगेंद्र यादव ने आज फसल बीमा भंडाफोड़ दिवस मनाया और कहा कि इस योजना को किसानों का हित करने के लिए नहीं, बल्कि उन बैंकों का कर्ज डूबने से बचाने के लिए लाया गया है जिन्होंने किसानों को कोई कर्ज दे रखा है।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव के मुताबिक हरियाणा में 2016-17 में अनिवार्य फसल बीमा की शुरुआत की गई थी। उस वर्ष में बीमा कंपनियों ने किसानों से 362 करोड़ रुपये का प्रीमियम कमाया था, जबकि इसी अवधि में केवल 220 करोड़ रुपये के क्लेम का भुगतान किया गया था। यानी इस तरह बीमा कंपनियों को 122 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। किसानों की यह भी शिकायत है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से कुछ सामानों की खरीद की थी, इसके बाद उनसे बिना पूछे बीमे की रकम काट ली गई थी।

इसके अलावा कई फसलों को बीमे से बाहर रखा गया है। यानी बीमा केवल उन फसलों का किया गया है जिनसे बीमा कंपनियों और बैंकों का लाभ हो। योगेंद्र यादव ने सरकार से अपील की कि वह किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाए। उनकी इस यात्रा में भारी संख्या में किसान और युवक भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें