फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जनवरी को आयोजित होगा 16वां प्रवासी भारतीय दिवस, डिजिटल माध्यम से की जाएगी चर्चा

Thu, 07 Jan 2021 08:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय दिवस - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी के बीच 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ऑनलाइन माध्यम से 9 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ होगा। 

विज्ञापन

इसकी घोषणा करते हुए कहा गया है कि दुनियाभर में भारतीय समुदाय के लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 महामारी के बीच 9 जनवरी 2021 को डिजिटल माध्यम से 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन होगा ।

मंत्रालय ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी प्रमुख संबोधन देंगे । सम्मेलन के दौरान युवाओं के लिये आनलाइन ‘भारत को जानिये’ क्विज के विजेताओं की घोषणा की जायेगी ।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान वर्ष 2020-21 के प्रवासी भारतीय सम्मान के विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी । विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, उद्घाटन सत्र के बाद दो अन्य सत्रों का भी आयोजन किया जायेगा । पहला सत्र ‘आत्मनिर्भर भारत में भारतीय समुदाय की भूमिका’ विषय पर होगा और इसे विदेश मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री संबोधित करेंगे।

वहीं, दूसरा सत्र कोविड बाद चुनौतियों का सामना : स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के परिदृश्य विषय पर होगा । इस सत्र को स्वास्थ्य मंत्री तथा विदेश राज्य मंत्री संबोधित करेंगे । इसमें कहा गया है कि युवा प्रवासी भारतीय दिवस को डिजिटल माध्यम से 8 जनवरी को मनाया जायेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें