फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान के एससी/एसटी एक्ट पर दिये बयान का गहलोत ने किया बचाव

Sun, 23 Sep 2018 02:52 AM IST
भाषा, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के दिग्गज दलित नेता थावरचंद गहलोत ने शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो दिन पहले दिये बयान में उनका बचाव किया है।
विज्ञापन


एससी/एसटी एक्ट पर चौहान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने को कहने पर केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री गहलोत ने बताया, ‘‘चौहान ने कहा था कि इस एक्ट के तहत की गई शिकायत पर बिना जांच की गिरफ्तारी नहीं होगी। जबकि इस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार शिकायत आने पर मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार करने से पहले जांच होनी चाहिए। चौहान ने एक्ट के अनुसार ही तो कहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि चौहान के कहने एवं एक्ट के प्रावधानों में कोई अंतर नहीं है।

हालांकि, चौहान ने दो दिन पहले बालाघाट एवं ट्वीट में कहा था, ‘‘एससी/एसटी एक्ट का मध्यप्रदेश में दुरूपयोग नहीं होने दिया जायेगा। इस एक्ट के तहत की गई शिकायत संबंधी मामले में पूरी जांच के बाद ही मामला कायम किया जायेगा। बिना जांच की गिरफ्तारी नहीं होगी। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही निर्देश जारी किया जायेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें