फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो मौके जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए दुनिया को सबसे बड़े सरप्राइज

Sun, 18 Sep 2016 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
26 मई  2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहे हैं। अपने जीवन का छियासठवां पड़ाव पूरा करने वाले मोदी ने देश को हर रोज सरप्राइज दिए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर मोदी के साथ हुई उन घटनाओं का हम जिक्र कर रहे हैं जिन्होंने देश की जनता समेत राजनीतिक गलियारों को भी हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी के सरप्राइज देने का ये सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ जब नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनावों में भारी मतों से जीत के बाद पीएम के रूप में ताजपोशी होने वाली थी। पीएम ने शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के सदस्यों को न्योता दे डाला।

हैरानी की बात तब हुई जब पीएम के इस शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ भी शामिल होने पहुंचे। मोदी ने सरकार निर्माण के साथ ही पड़ोसी देशों के साथ संबंध बेहतर करने की पहल करके अपने कूटनीतिक इरादे जाहिर कर दिए थे। पीएम के इस कदम ने विपक्ष समेत दुनिया को जबरदस्त सरप्राइज दे डाला।
विज्ञापन

संसद की सीढ़ियों पर रख दिया माथा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने पहली बार संसद भवन में प्रवेश करते वक्त सीढ़ियों पर माथा टेका था। प्रधानमंत्री बनने के बाद कार्यभर संभालने के पहले दिन मोदी संसद भवन पहुंचे तो उन्होंने पार्लियामेंट की सीढ़ियों पर माथा रख दिया।

लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर नए प्रधानमंत्री सीढ़ियों पर ये क्या कर रहे हैं। शायद किसी ने भी नरेंद्र मोदी से ये अपेक्षा नहीं की थी। प्रधानमंत्री के इस अनोखे रूप ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। ये तस्वीर दुनिया भर के मीडिया में छाई रही और सभी को एक बड़ा सरप्राइज दे गई।

मोदी ने उस वक्त संसद की तुलना मंदिर से की थी। नरेंद्र मोदी का कहना था कि मंदिर में प्रवेश से पहले जिस प्रकार कोई भी व्यक्ति सीढ़ियों पर सर झुकाकर प्रणाम करता है ठीक उसी प्रकार वो भी मंदिर में ही प्रवेश कर रहे हैं। उनके लिए संसद किसी मंदिर से कम नहीं है।

अचानक ही रो पड़े थे मोदी

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपनी पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी रो पड़े थे। उस वक्त लालकृष्ण आडवाणी ने चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था, जिसके बाद पीएम भावुक हो गए।

नरेंद्र मोदी का कहना था कि वो बचपन से ही बहुत भावुक इंसान रहे हैं। किसी भी प्रकार की खुशी में उनका दिल भर आता है और देश का प्रधानमंत्री बनना उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखें हैं और इसके चलते ही वो किसी छोटी बात पर भावुक हो जाते हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो भारत मां से बहुत प्यार करते हैं और ठीक वैसा ही प्यार उन्हें अपनी पार्टी और उनके सदस्यों से भी है।

अचानक ही मोदी पहुंच गए पाकिस्तान

पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अगला सरप्राइज क्रिसमस के मौके पर दिया। यहां भी बात पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने की थी। पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए पीएम बिना किस प्रोटोकॉल के पाकिस्तान दौरे पर चले गए।

हालांकि ये पीएम का 2014 का आखिरी बड़ा सरप्राइज था। पीएम मोदी लाहौर में 2 घंटा 40 मिनट रुके। मोदी जब लाहौर के अलामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे तो पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ उनके स्‍वागत के लिए तैयार खड़े थे।

एयरपोर्ट से दोनों देशों के मुखिया रायविंड पहुंचे, यहां पर शरीफ की पोती के निकाह समारोह का आयोजन था। यहां पर मोदी ने नवाज की पोती को एक भारतीय ड्रेस तोहफे में दी। पीएम नवाज की पत्नी के लिए एक शॉल लेकर गए थे। मोदी की सरप्राइज विजिट और तोहफे देने की इस रस्म ने सबको चौका दिया।

गणतंत्र दिवस पर बुलाए ओबामा

साल 2015 गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बुलाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आना हैरान करने वाली बात थी।

गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का शिरकत करना दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया। ओबामा के भारत आने की घोषणा भी मोदी ने सरप्राइज देने वाले अंदाज में ही की थी। कार्यक्रम में भारतीय सेना की तरफ से बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मोदी ने बजाया ड्रम

अपनी अफ्रीकी यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में पीएम मोदी का वो रूप दुनिया ने देखा जो किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकता था। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मगुफुली के साथ ड्रम की जुगलबंदी करते हुए ड्रम बजाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत तंजानिया पहुंचे थे। जहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी भी तंजानिया के रंग में रंगे दिखे। मोदी ने परंपरागत ड्रम बजाया। यहां पर मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

जिनपिंग को लेने पहुंचे थे मोदी

मोदी
सितंबर 2014 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आए थे। ऐसा पहली बार हुआ कि कोई राष्ट्राध्यक्ष भारत दौरे पर आया हो और वो दिल्ली में ना उतरा हो। जिनपिंग दिल्ली ना आकर अहमदाबाद पहुंचे थे और उस वक्त पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनकी अगुवानी की थी।

मोदी चाहते थे कि चीनी राष्ट्रपति दिल्ली से पहले गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे क्योंकि नरेंद्र मोदी उन्हें गुजरात से रूबरू कराना चाहते थे। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपित के लिए बेहतरीन इंतजाम किए थे जिसे देखकर जिनपिंग हैरान थे।

अपना शाही अतिथि सत्कार देख चीनी राष्ट्रपति बेहद खुश थे, जिसका इजहार भी उन्होंने किया था।

अचानक ही सियाचिन पहुंच गए मोदी

दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी ने उस वक्त भी एक झटका दिया जब दीवाली के दिन वो अचानक सियाचिन पहुंच गए। पीएम को सियाचिन जैसे दुर्गम इलाके में अपने बीच पाकर वहां मौजूद सारे जवान हैरान थे। मोदी के इस दौरे ने सबको आश्चर्य में डाल दिया था।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा था सियाचिन दौरे के बाद मैं श्रीनगर का अपना पूर्व निर्धारित दौरा जारी रखूंगा और हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ समय बिताऊंगा। उन्होंने आगे कहा था कि हर किसी को सियाचिन के कठिन हालात के बारे में जानकारी है हर चुनौती से पार पाते हुए हमारे सैनिक अडिग खड़े हैं।

हमारी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। मोदी ने सियाचिन में जवानों के साथ मिलकर दीवाली मनाई थी।

इस सेल्फी ने किया दुनिया को हैरान

पीएम नरेंद्र मोदी को सेल्फी लेने का शौक हमेशा से रहा है। वो जहां भी जाते हैं सेल्फी लेना नहीं भूलते और उनकी ये सेल्फी वायरल भी होती रहती हैं। लेकिन पीएम मोदी ने किसी देश के प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेकर दुनिया को फिर हैरान कर दिया।

चीन यात्रा पर पहुंचे मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्वांग के साथ एक सेल्फी खींची थी। इस सेल्फी पर चीनी सोशल मीडिया ‘वीवो’ पर तीन करोड़ दस लाख से ज्यादा हिट मिले।

इस सेल्फी को पश्चिमी मीडिया ने सबसे प्रभावशाली सेल्फी करार दिया था। इस फोटो को लेकर चर्चाएं भी खूब हुईं।
विज्ञापन

जुकरबर्ग का हाथ पकड़कर खींच लिया मोदी ने

दुनिया को हैरान होने का एक और मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेअपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान दिया। यहां मोदी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से मिले थे। मार्क भी अपनी पत्नी को साथ लेकर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे।

इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें एक तरफ खींच लिया और बताया कि कैमरे इस तरफ हैं। इस घटना को लेकर पीएम मोदी की आलोचना भी खूब हुई थी।

हालांकि बहुत से लोगों को तो ये समझ में ही नहीं आया कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री ने इस तरह का काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें