फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: थरूर ने सरकार के साथ दिखाई एकजुटता तो तिलमिलाए उदित राज, पूछा- भाजपा के प्रवक्ता बन गए क्या?

Mon, 28 Apr 2025 10:50 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शशि थरूर ने रविवार को कहा था कि पहलगाम हमले को लेकर सरकार से जवाबदेही मांगने की बजाय संकट को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में हैं या भाजपा में? क्या वह सुपर भाजपाई बनने की कोशिश कर रहे हैं?
विज्ञापन
कांग्रेस नेता उदित राज और कांग्रेस सांसद शशि थरूर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले को लेकर सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार के साथ एकजुटता दिखाई तो कांग्रेस नेता उदित राज तिलमिला गए। उदित राज ने पूछा कि क्या थरूर भाजपा के प्रवक्ता बन गए हैं? शशि थरूर ने रविवार को कहा था कि पहलगाम हमले को लेकर सरकार से जवाबदेही मांगने की बजाय संकट को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मैं शशि थरूर से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस पार्टी में हैं या भाजपा में? क्या वह सुपर भाजपाई बनने की कोशिश कर रहे हैं? शशि थरूर को भाजपा से पूछना चाहिए कि सरकार पीओके कब लेगी? क्या शशि थरूर भाजपा के वकील बन गए हैं? उदित राज ने थरूर के रुख को लेकर स्पष्टीकरण की मांग भी की। उदित राज ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अमेरिका में 9/11 के बाद कौन सी आतंकी घटना हुई थी? क्या भाजपा ने उन्हें अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है? 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल समेत कई ब्लॉक
विज्ञापन


शशि थरूर ने यह कहा था
शशि थरूर ने रविवार को कहा था कि पहलगाम आतंकवादी हमला संभवतः खुफिया विफलता के कारण हुआ था। उन्होंने इसकी तुलना आतंकी संगठन हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले से की थी। उन्होंने कहा था कि जैसे इस्राइल युद्ध के खत्म होने तक जवाबदेही तय करने का इंतजार कर रहा है, वैसे ही हमें भी मौजूदा संकट को पूरी तरह से देखने के बाद सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए। 



कब और कहां हुई आतंकी वारदात
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 35 साल से भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला को वापस जाने को कहा, बोली- अब वहां मेरा कोई नहीं

हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें