फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: थरूर ने हटाया CPM को नरभक्षी बताने वाला सोशल मीडिया पोस्ट, केरल सरकार की तारीफ वाले लेख पर विवाद जारी

Mon, 17 Feb 2025 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

Kerala: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने माकपा को 'नरभक्षी' कहने वाला पोस्ट फेसबुक से हटा लिया है। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक नया पोस्ट डाला जिसमें मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तस्वीरें साझा कीं, लेकिन माकपा का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सरकार की तारीफ करने वाले अपने लेख को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और सांसद शशि थरूर ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज से एक पोस्ट हटा लिया, जिसमें माकपा को 'नरभक्षी' कहा गया था। 

विज्ञापन


दरअसल, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) ने मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था, जिसे दोनों की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- हमारे भाई माकपा के नरभक्षियों द्वारा मारे गए। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया और एक नया पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं कृपेश और शरतलाल की तस्वीरें तो साझा की, लेकिन इसमें माकपा का कोई जिक्र नहीं किया। 

नई फेसबुक पोस्ट में माकपा का जिक्र नहीं
नए पोस्ट में थरूर ने लिखा, मैं शरतलाल और कृपेश की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक लोकतांत्रिक राजतनीतिक प्रणाली में हमें यह याद रखना चाहिए कि हिंसा कभी भी मतभेदों का समाधान नहीं हो सकती। 
विज्ञापन

     
लेख में की केरल सरकार की तारीफ
यह घटनाक्रम उस समय हुआ है, जब थरूर को केरल सरकार की तारीफ करने वाले लेख को लेकर कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस लेख में उन्होंने केरल में वामपंथी सरकार के दौरान उद्यमिता के विकास की तारीफ की थी। 

केपीसीसी प्रमुख सुधाकरन ने दी प्रतिक्रिया
थरूर के लेख को लेकर विवाद बढ़ने के बीच केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने थरूर से सीधे बात की और उन्हें अच्छी सलाह दी। सुधाकरन ने कहा, निजी रूप से हर किसी के पास अपनी राय हो सकती है, लेकिन पार्टी अपनी आधिकारिक स्थिति तय करती है। जब उनसे थरूर से सीडब्ल्यूसी से इस्तीफा देने की मांग करने वाले नेताओं के बारे में पूछा गया, तो सुधाकर ने कहा, पार्टी को तय करने दीजिए। उन्होंने कहा, यह फैसला आलाकमान लेगी। पार्टी सक्षम नेताओं के हाथों में है। कांग्रेस में कोई विद्रोह नहीं है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें