फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की जासूसी में फंसे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कॉल डेटा रिकॉर्ड में सेंधमारी के लिए 11 गिरफ्तार

Fri, 09 Mar 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कॉल डेटा रिकॉर्ड में सेंध लगाने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे क्राइम ब्रांच अवैध रूप से कॉल डेटा रिकॉर्ड में सेंधमारी के खिलाफ जांच में जुटा था। जिसमें 11 लोगों के शामिल होने का उसे पहले ही शक था तो जांच आगे बढ़ने पर क्राइम ब्रांच को इनके खिलाफ कई ऐसे सबूत मिले हैं जिसके बिनाह पर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


इस मामले में आगे की जांच के लिए ठाणे क्राइम ब्रांच ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी अपने सामने पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने नहीं पहुंचे।

नवाजुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी की जासूसी में कॉल डेटा रिकॉर्ड में सेंधमारी की है। नवाज का नाम भी तब सामने आया जब ठाणे पुलिस ने इन 11 अभियुक्तों को पकड़ा, पकड़े गए यह सभी अभियुक्त जासूसी के लिए अवैध रूप से कॉल डेटा रिकॉर्ड (एसडीआर) में सेंधमारी करते थे। 
विज्ञापन


बता दें कि नवाज ने कथित तौर पर एक निजी जासूस को अपनी पत्नी पर जासूसी करने के लिए हायर किया था। क्राइम ब्रांच ने अभी पकड़े गए इन सभी 11 आरोपियों का नाम नहीं बताया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि वो जांच पूरी होने पर ही कुछ बताएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें