फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में शांति की दिशा में बड़ा कदम, थाडौ और मैतेई संगठनों के बीच हुई अहम और ऐतिहासिक बैठक

Wed, 06 Aug 2025 05:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए थाडौ और मैतेई संगठनों के बीच इंफाल में पहली बार बंद कमरे में बैठक हुई। इस बैठक में समुदायों के बीच आपसी समझ और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर चर्चा की गई। टीआईएम ने इसे मणिपुर के साझा भविष्य के लिए निर्णायक क्षण बताया।

विज्ञापन
मणिपुर में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में लंबे समय से चल रही जातीय हिंसा और तनाव के बीच बुधवार को थाडौ जनजाति और मैतेई समुदाय से जुड़े प्रमुख संगठनों के बीच एक बंद कमरे में अहम बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक इंफाल के एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर चर्चा की गई। इस बैठक में थाडौ इनपी मणिपुर (टीआईएम) के 13 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर, कॉर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी, अरंबाई तेंगगोल, ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन (एएमयूसीओ) और अन्य मैतेई संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- रेल मंत्री बोले: रिंगस से खाटू श्याम नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू; 45 पैसे में यात्रा बीमा योजना

बैठक का उद्देश्य क्या था?
वहीं बात अगर तनावपूर्ण स्थिति में होने वाले इस बैठक की करें तो इसका उद्देश्य था राज्य में शांति की रूपरेखा तैयार करना। इसके तहत समुदायों के बीच आपसी समझ और सह-अस्तित्व का संकल्प लेना। मामले में 
विज्ञापन

टीआईएम ने इसे मणिपुर में शांति बहाली की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। साथ ही कहा कि यह मणिपुर के साझा इतिहास में एक निर्णायक पल है। सच्चाई को स्वीकार कर, अलगाववाद को छोड़कर, हम साथ में शांति का रास्ता बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Modi To Visit China: एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन जाएंगे पीएम मोदी, गलवां घाटी संघर्ष के बाद होगा पहला दौरा

थाडौ बनाम कुकी विवाद

विज्ञापन

इस बैठक में टीआईएम ने दोहराया कि थाडौ जनजाति, कुकी समुदाय का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि थाडौ एक अलग और विशिष्ट जनजाति है, और कुकी शब्द राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा एक नाम है, न कि कोई असली जातीय पहचान। उन्होंने बताया कि भले ही कुछ पहनावे और संस्कृति में समानताएं हों, लेकिन थाडौ की पहचान बिल्कुल अलग है। हालांकि यह पहली बार है जब मणिपुर में मैतेई और थाडौ संगठनों के बीच आमने-सामने बातचीत हुई है। इससे पहले दिल्ली में भी कुछ संवाद आयोजित किए गए थे, लेकिन इंफाल में यह सीधा संवाद एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें