पहलगाम आतंकी हमले में जान गवाने वाले प्रशांत सतपथी की पत्नी ने प्रियदर्शिनी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने सिंदूर छीना, अब जान की कीमत समझ आएगी। उन्होंने कहा कि सेना ने किया वादा किया था, जो कि अब पूरा हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पति को खोने वाली ओडिशा की प्रियदर्शिनी आचार्य ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से की गई इस कार्रवाई के बाद अब आतंकवादियों को इंसानी जान की कीमत समझ आएगी और उन्हें डर में जीना पड़ेगा।
प्रशांत के छोटे भाई ने भी जताई खुशी
वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रशांत के छोटे भाई जयंत सतपथी ने कहा कि हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हमें अपने भाई की मौत का बदला चाहिए था। सरकार ने जो कदम उठाया, उससे हमें राहत मिली है। हम चाहते हैं कि हमले के पीछे जो भी आतंकी हैं, उन्हें सजा मिले।
ये भी पढ़ें:- फूट-फूटकर रोया मसूद अजहर: ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों की मौत, बोला- मैं क्यूं नहीं मर गया!
ऑपरेशन सिंदूर, दहल उठा पाकिस्तान