फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मुंबई में ड्रोन या मिसाइल से आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट जारी

Tue, 27 Oct 2020 03:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। राज्य के खुफिया विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को हमले की आशंका के इनपुट दिए हैं। हमले के लिए ड्रोन या मिसाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है। विभाग के पत्र के बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पूरे शहर में ड्रोन व उड़ाई जाने वाली अन्य वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि आतंकवादी और राष्ट्रद्रोही लोग ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल या पैरा ग्लाइडर के माध्यम से हमला कर सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहें और वीवीआईपी आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

एक महीने तक जारी रहेगा आदेश
खुफिया विभाग के इनपुट को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत ड्रोन, रिमोट नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, हवाई मिसाइल और पैराग्लाइडर को बैन करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 30 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें