जम्मू- कश्मीर में आतंकियों को फंडिंग करने के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार हुए प्रमुख अलगाववादी नेता और डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के चेयरमैन शब्बीर शाह के करीबी सहयोगी असलम वानी को दिल्ली की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
Terror funding case: Aslam Wani, close aide of separatist Shabir Shah, sent to 14 days judicial custody by a Delhi court.
— ANI (@ANI) August 20, 2017
उल्लेखनीय है कि इन दिनों टेरर फंडिंग मामले में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) अलगाववादी नेताओं की बेनामी संपत्ति पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। जानकारी के मुताबिक अलगाववादी नेताओं की बेमानी संपत्ति को जल्द ही जब्त किया जा सकता है क्योंकि टेरर फंडिंग मामलें में एनआईए तीन महीने से जांच कर रही है।