फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में बवाल: अगवा हुए छह लोगों के शव 28 दिन बाद बरामद, अस्पताल के बाहर भीड़ पर दागे गए आंसू गैस के गोले

Thu, 11 Jun 2026 10:03 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, इंफाल

सार

मणिपुर के इंफाल ईस्ट में छह नगा व्यक्तियों के शव मिलने के बाद तनाव बढ़ गया है। मामले की खबर मिलते ही JNIMS अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिन्हें हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। फिलहाल प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर पहुंची भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल ईस्ट में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) के मुर्दाघर के बाहर जमा सैकड़ों लोगों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। ये लोग उन छह नगा व्यक्तियों के शव लेने के लिए इकट्ठा हुए थे, जिन्हें 13 मई 2026 को लेइलोन वैफेई गांव से कथित तौर पर अगवा किया गया था।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की तलाशी में मिले छह शव
इन लापता लोगों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा और सघन अभियान चलाया। लगभग 24 घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स के करीब 450 जवान जुटे रहे। इस काम में खोजी कुत्तों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई। काफी खोजबीन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने छह लोगों के शव बरामद हुए। गए। माना जा रहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें बंधक बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: मणिपुर: पुलिस को मिले छह शव, नगा बंधकों के होने की आशंका; कांगपोकपी जिले में फैला तनाव
विज्ञापन


अस्पताल के पास भारी भीड़ हुई जमा
शव मिलने की खबर फैलते ही JNIMS अस्पताल के पास भारी भीड़ जमा हो गई। किसी भी तरह की हिंसा या अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। सुरक्षाकर्मी लगातार कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। जब भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, तब सुरक्षा बलों ने उन्हें वहां से लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
मणिपुर पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें