फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tension: अंगमाली-एर्नाकुलम महाधर्मप्रांत में बवाल; बंगलूरू में उपद्रवियों का तीन गायों पर हमला, इलाके में तनाव

Sun, 12 Jan 2025 03:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

सेंट्रल पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप सी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों को संभालने के दौरान वे भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एर्नाकुलम-अंगामाली आर्चडीओसीज के बिशप हाउस में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में रविवार को 20 पादरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने पादरियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 190, 191(2), और 121(2) के तहत मामला दर्ज किया है। उनपर गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होगा, दंगा करना और किसी लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए चोट पहुंचाने का आरोप है। 
विज्ञापन


सेंट्रल पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप सी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों को संभालने के दौरान वे भी घायल हो गए थे। इस विरोध प्रदर्शन के बीच एर्नाकुलम-अंगामाली के आर्कपर्ची के लिए मेजर आर्कबिशप के विकर के रूप में नियुक्त आर्कबिशप मार जोसेफ पैम्प्लानी ने रविवार को प्रदर्शनकारियों से खुले संवाद के माध्यम से मुद्दे को आराम से हल करने का आग्रह किया। रविवार को भी बिशप हाउस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

एर्नाकुलम एसीपी जयकुमार ने कहा, "हम शंतिपूर्ण स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।" शनिवार को पुलिस ने कई पादरियों को बिशप हाउस से हटा दिया गया, जिसके बाद से घंटों तक तनाव बना रहा। ये पादरी एक अपोस्टोलिक प्रशासक द्वारा जारी किए गए कुछ दस्तावेजों को वापस लेने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास पर थे। बाद में दोपहर के समय आस्था रखने वाले लोगों ने बिशप हाउस में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस धकेल दिया। पुलिस कार्रवाई में कुछ पादरी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक में तीन गायों पर हमला, तनावपूर्ण स्थिति
कर्नाटक के चामराजपेट इलाके में अज्ञात लोगों ने तीन गायों पर हमला कर दिया और उनके थन काट दिए। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना विनायकनगर में घटी। तीनों गाय कर्ण नामक एक स्थानीय व्यक्ति की थीं। गायों की रोने की आवाज सुनवर स्थानीय लोग जाग गए। गायों को खून से लथपथ देखकर इलाके में आक्रोश फैल गया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने काली संक्रांति मनाने की योजना की घोषणा की।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर आशोक ने कहा, "यह घृणित कृत्य जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। अगर सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से चूकती है तो हम काली संक्रांति मनाएंगे।" उन्होंने गायों और बैलों के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर भी जोर दिया, जिन्हें संक्रांति उत्सव के दौरान सजाया और पूजा जाता है। भाजपा नेता ने पूछा, "इस घटना के बाद हम संक्रांति कैसे मनाएंगे?" उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल का दौरा किया। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलावाडी नारायणस्वामी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण समेत कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की। गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें