भारतीन जवान मनदीप सिंह के साथ बर्बरता दिखाने वाली पाकिस्तान की 'बॉर्डर एक्शन टीम' यानी बैट का घिनौना चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तान के ये कमांडों सेना और प्रशिक्षित आतंकियों की टुकड़ी है जो भारतीय सीमा में घुसपैठ कर अपनी करतूतों को अंजाम देती है। पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों को कवर देती है। बेहद क्रूर बैट ने जनवरी 2013 में भी मेंढर सेक्टर में शहीद हेमराज का सिर काट लिया था, जबकि दूसरे शहीद के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। बैट को बेहद क्रूर बनाने के लिए पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स उन्हें खास ट्रेनिंग देती है। आइए हम बताते हैं आपको बैट से जुड़ी 10 खास बातें...
1- बैट एलओसी पर छापामार युद्ध में माहिर होती है जो पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के साथ मिलकर काम करती है। कहा जाता है कि आईएसआई इनको खुफिया सूचनाएं मुहैया कराती है।
2- बैट को प्रशिक्षण इस तरह दिया जाता है ताकि वह क्रूरता की कोई भी हदें पार कर सकें। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, बैट आतंकियों को मुर्गे की गर्दन दांतों से काटनी होती है, उसका खून भी पीना होता है। उन्हें कच्चा मांस खिलाया जाता है।
3- बैट- एक 47 राइफल, स्विटरलैंड की बने 'स्नो क्लोथिंग' खास बूट का इस्तेमाल करते हैं।
4- पाकिस्तानी सेना बैट में आतंकियों का इस्तेमाल इसलिए करती है कि अगर वह भारत के हत्थे भी चढ़ जाते हैं तो पाकिस्तानी सेना उन्हें स्वीकार करने से आसानी से मना कर देती है।
5- बैट जब ऑपरेशन के लिए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करती है तो उसके पास ये खास चीजें होती हैं- हाई एनर्जी फूड, सेटेलाइट फोन, डिजिटल नेविगेशन कॉन्सोल, शोर्टगन (ताकि मौत के बजाय गहरे जख्म दिए जा सके) और स्पोर्ट जीएपीएस।