फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह : राजस्थान में ऑक्सीजन न मिलने से दस की मौत

Thu, 29 Apr 2021 05:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

हरियाणा में मृतकों का अंतिम संस्कार उसी दिन करने के निर्दश, मप्र के होशंगाबाद-उज्जैन में दस तक लॉकडाउन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के कारण हालात बेकाबू है। राजस्थान में ऑक्सीजन न मिलने से 24 घंटों में दस मरीजों की मौत हो गई। उधर हरियाणा में सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संक्रमितों को मौत होने पर उसी दिन शव का अंतिम संस्कार सुनिश्तिक की जाए।

विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से चार मरीजों की मौत हो गई। इस तरह कोटा और बीकानेर में ऑक्सीजन संकट के कारण छह की जान चली गई। 

मप्र: सीएम बोले, छह घंटे पहले दें ऑक्सीजन संकट की सूचना
होशंगाबाद और उज्जैन जिले में दस मई की सुबर छह बजे तर लॉकडाउन की घोषणा हो गई है। राज्य सरकार के अनुसार अब छोटे शहरों में महामारी ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। इंदौर में 24 घंटो में दस मरीजों ने दम तोड़ा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल ऑक्सीजन संकट की सूचना छह घंटे पहले दें। तत्काल व्यवस्था की 
विज्ञापन


छत्तीसगढ: पश्चिम बंगाल से लौटे सीआरपीएफ के नौ जवान संक्रमित
पश्चिम बंगाल में विधानसभा ड्यूट से लौटे सीआरपीएफ के नौ जवान संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, रायपुर में नौ अप्रैल से चल रहे लॉकडाउन के कारण भर्ती मरीजों के परिवारजनों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने ऑटो की सुविधा शुरू की है।

कर्नाटक: सरकार बोली तीन हजार कोरोना मरीज लापता
कर्नाटक में कोरोना मरीजों के लापता होने की खबर है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को दावा किया कि बेंगलूरू में कोरोना के तीन हजार तक मरीज लापता हैं लगभग सभी के मोबाइल नंबर बंद हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों को मुफ्त दवा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें