फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के ये हैं 10 प्रमुख चेहरे

Fri, 31 May 2019 10:32 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रचंड बहुमत से दोबारा जीत कर आए नरेंद्र मोदी को गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में 25 कैबिनेट, नौ स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य स्तर के मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में 21 नए चेहरे हैं जबकि पिछले बार के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे 16 मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इस बार मोदी कैबिनेट के वो दस प्रमुख नाम कौन से हैं :

 
विज्ञापन

2 of 11
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

राजनाथ सिंह 

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। वह सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री थे। इस बार भी उन्हें कैबिनेट में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

नितिन गडकरी

नागपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले नितिन गडकरी को भी नई कैबिनेट में जगह मिली है। सरकार के पहले कार्यकाल में वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री थे।

4 of 11
डीवी सदानंद गौड़ा - फोटो : File photo

डीवी सदानंद गौड़ा

डीवी सदानंद गौड़ा सरकार के पहले कार्यकाल में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री थे। उन्होंने बंगलूरू उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 11
निर्मला सीतारमण - फोटो : Instagram

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण सरकार के पहले कार्यकाल में रक्षा मंत्री रही थीं। वह राज्यसभा सांसद हैं।
विज्ञापन

6 of 11
राम विलास पासवान - फोटो : File photo

राम विलास पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी  (लोजपा) सुप्रीमो रामविलास पासवान सरकार के पहले कार्यकाल में उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे। इस बार वो चुनाव नहीं लड़े हालांकि उन्हें राज्यसभा से भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 11
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : amar ujala

प्रकाश जावड़ेकर

राज्यसभा के सदस्य प्रकाश जावड़ेकर सरकार के पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विकास मंत्री थे। इस बार भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

8 of 11
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

रवि शंकर प्रसाद

सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद ने पटना साहेब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस के शत्रुघन सिन्हा को हराया है। 

9 of 11
पीयूष गोयल - फोटो : File Photo

पीयूष गोयल

पीयूष गोयल राज्यसभा सांसद हैं। साल 2014 से 2017 तक उन्होंने बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्हें रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण पदभार भी सौंपा गया था।  

10 of 11
एस जयशंकर  - फोटो : s jaishankar

एस जयशंकर 

पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को अपनी कैबिनेट में चुनकर पीएम ने जानकारों को हैरान कर दिया है। संभावना है कि उन्हें विदेश मंत्रालय सौंपा जा सकता है।

11 of 11
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति ईरानी 

स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में करारी मात दी है। उनका जीतना इसलिए भी अधिक खास है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से ये जीत हासिल की है। सरकार के पहले कार्यकाल में वे कपड़ा मंत्री थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next