फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मैदान टला हादसा, जोफ्रा आर्चर की जानलेवा बाउंसर पर बाल-बाल बचे हाशिम अमला

Fri, 31 May 2019 10:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले मुकाबले में हाशिम अमला रिटायर्ड हर्ट हो गए। मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए इस मुकाबले की दूसरी पारी में यह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर गेंद अमला के चेहरे के सामने हेलमेट पर आकर लगी।
विज्ञापन

2 of 4
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे ओवर में आर्चर और हाशिम अमला के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। पहली गेंद खाली जाने पर अमला ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया। अगली दो गेंदों में जोरदार वापसी करते हुए जोफ्रा आर्चर ने अमला पर दबाव बनाने की कोशिश की। पांचवीं गेंद बाउंसर मारी। अमला गेंद की गति का अंदाजा नहीं लगा सके।
विज्ञापन

3 of 4
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
आर्चर की इस गेंद की रफ्तार करीब 145 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब थी। गेंद लगने के बाद दक्षिण अफ्रीका के फिजियो तुरंत दौड़कर मैदान में पहुंचे। उनसे काफी देर बात करने के बाद अमला बाहर चले गए। अमला के ललाट के सामने से गेंद हेलमेट में लगी। लौटने से पहले उन्होंने 8 गेंदों में 5 रन का योगदान दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
हाशिम अमला के साथ हुई इस दुर्घटना के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें