फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Bus Hits IndiGo Plane: बंगलूरू एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो विमान से टकराई मिनी बस

Sun, 20 Apr 2025 01:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक मिनी बस खड़ी इंडिगो विमान से टकरा गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक शख्स घायल हुआ है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि वाहन 'गैर-परिचालन विमान के अंडरकैरिज' से टकराया। मतलब विमान परिचालन में नहीं था। वह मरम्मत कार्य के लिए पार्किंग बे में खड़ा था।

विज्ञापन


किसी के हताहत होने की खबर नहीं
एक बयान में कहा गया कि 18 अप्रैल, 2025 को लगभग 12:15 बजे एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की ओर से संचालित वाहन ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंगलूरू में खड़े एक गैर-परिचालन विमान के अंडरकैरिज से टकरा गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय में सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का तुरंत पालन किया गया। हमारे यात्रियों, एयरलाइन भागीदारों और एयरपोर्ट कर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इंडिगो एयरलाइंस ने जारी किया बयान
इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि हमें एयरपोर्ट पर पार्क किए गए इंडिगो विमान और तीसरे पक्ष के ग्राउंड वाहन से जुड़ी घटना की जानकारी है। जांच जारी है और आवश्यकतानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। एयरलाइंस ने एयरपोर्ट पर हुई घटना पर एक प्रेस बयान भी जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें