फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोगों के बढ़ते पापों की वजह से बढ़ा मंदिरों में चढ़ावा'

Wed, 25 May 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मंदिरों में बढ़ता हुआ चढ़ावा लोगों के बढ़ते हुए पाप को दिखाता - फोटो : Agency
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मंदिरों की आय में 27 फीसदी बढ़ोतरी होने की मुख्य वजह वहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बताई है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मंदिरों में बढ़ता हुआ चढ़ावा लोगों के बढ़ते हुए पाप को दिखाता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि लोग पाप कर रहे हैं और उनसे छुटकारा पाने के लिए मंदिर जाकर रुपयों का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यह बात जिला अधिकारियों को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में कही।

इसी मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में शराब की बिक्री कम हुई है। इसका परिणाम यह हुआ है कि राज्य की आय घट गई। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश अभी दो साल का बच्‍चा है। अधिकारियों से कहा कि हमें पूरी कोशिश के साथ राज्य के लोगों को अच्छी सेवाएं देनी चाहिए। तभी आपके काम की सराहना होगी। नायडू ने कहा कि हमारा पूरा फोकस राज्य को वर्ष 2022 तक नंबर तीन और वर्ष 2029 तक नंबर वन बनाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें