उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत रविवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। राष्ट्रीय राजधानी, गुजरात और ओडिशा के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी लोगों को इस गर्मी से राहत का कोई संकेत नहीं है।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 40 और 14 फीसदी के बीच रहा।