इससे पहले दिल्ली ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने शानदार शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने दिल्ली को पहला झटका दिया। यादव ने पृथ्वी शॉ (18) को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया। पहले विकेट के लिए धवन और शॉ के बीच 35 रन की साझेदारी हुई।
यहां से धवन और अय्यर ने मिलकरा पारी को आगे बढ़ाया और दिल्ली के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मगर 12.2 ओवर में युजवेंद्र चहल ने दिल्ली को सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका दिया। चहल ने उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। धवन ने 37 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए धवन ने अय्यर के साथ मिलकर 68 रन की साझेदारी की।
इसके बाद युजवेंद्र चहल ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। चहल ने ऋषभ पंत (7) एलबीडब्ल्यू आउट कराकर डगआउट भेजा। पंत और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी हुई। इसके अगले ही ओवर (15.3) ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को चौथा झटका दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नवदीप सैनी ने कॉलिन इनग्राम (11) को सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। बैंगलोर की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 2, जबकि उमेश यादव, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट चटकाए।
इससे पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। बैंगलोर जहां तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में हैं तो दिल्ली ने संदीप लामिछाने को क्रिस मॉरिस की जगह टीम में शामिल किया है।