फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और पुतिन ने की फोन पर बात, कोरोना से जंग में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बताया बेहद अहम

Thu, 26 Mar 2020 12:22 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन वार्ता की। दोनों नेताओं ने इस दौरान पूरी दुनिया में खौफ का पर्याय बनी कोरोना वायरस महामारी को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के जल्द ठीक होने की कामना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूस में इस महामारी से निपटने के पुतिन के प्रयास सफल हों। पुतिन ने भी भारत में इसे लेकर किए जा रहे प्रयासों के सफल होने की कामना की।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, वैज्ञानिक अनुसंधान, मानवीय मामलों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस वैश्विक संकट की वजह से आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए आगे के परामर्श और सहयोग पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने रूस में भारतीय छात्रों की भलाई सुनिश्चित करने में रूसी अधिकारियों के सहयोग की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने इस संबंध में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि रूसी नागरिकों भलाई और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के सभी प्रयास जब जरूरी होंगे, किए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की और भविष्य में और बेहतरी की उम्मीद जताई।  उन्होंने दोहराया कि वे साल के दौरान व्यक्तिगत रूप से बातचीत के लिए कई अवसरों की आशा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें