फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telecom: BSNL 5जी पर मंत्री सिंधिया ने दिया ये अपडेट, देश में इसलिए बनने जा रहा टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

Wed, 18 Dec 2024 05:58 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BSNL 5G:  केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टेलिकॉम सेक्टर में ग्रोथ को हाइलाइट करते हुए कहा कि, भारत में जल्द टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनाए जाएंगे। टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन देश में एक लाख बीएसएनएल टावर लगाने और 5जी अपग्रेडेशन की दिशा में अगला कदम होंगे।
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मेक इन इंडिया मुहिम को जोर शोर के साथ प्रसारित कर रही है। इसी वजह है आज भारत स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा है। इसी के चलते अब केंद्र सरकार ने टेलीकॉम उपकरण बनाने का फैसला लिया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टेलिकॉम सेक्टर में ग्रोथ को हाइलाइट करते हुए कहा कि, भारत में जल्द टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनाए जाएंगे। टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन देश में एक लाख बीएसएनएल टावर लगाने और 5जी अपग्रेडेशन की दिशा में अगला कदम होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार के पास दो ऑप्शन हैं। पहला सरकार बीएसएनएल 4 जी सिस्टम अपग्रेड के मामले में विदेश इक्विपमेंट का इस्तेमाल करें। या फिर दूसरा स्वदेशी सॉल्यूशन बनाने की दिशा में काम करें। ऐसे में सरकार ने स्वदेशी सॉल्यूशन का रास्ता चुना, जिसमें भारतीय कंपनियों की मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पांचवा ऐसा देश है, जिसने खुद का 4 जी सिस्टम विकसित किया है। सरकार ने एक लाख मोबाइल टावर को स्थापित करने के साथ ही धीरे-धीरे 5जी सिस्टम अपग्रेड की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


4जी और 5जी रोलआउट का काम जारी
केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि, सरकारी कंपनी सी-डॉट ने सफलतापूर्वक कोर 4 जी सिस्टम बनाया है। साथ ही तेजस नेटवर्क ने RANs Q BTS का इनोवेशन किया है। सरकार का कहना है कि उसकी तरफ से 4G रोलआउट की कोशिश की जा रही है। साथ ही 4G सिस्टम एक्सपोर्ट की बात कही जा रही है। मंत्री का दावा है कि देश में अगले साल 2025 के अप्रैल-मई के दौरान करीब 1 लाख मोबाइल टावर को स्थापित कर दिया जाएगा। साथ ही 5G मोबाइल टावर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें