फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में टेली-आईसीयू तकनीक से होगा कोरोना के मरीजों का इलाज

Sun, 21 Jun 2020 07:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के कहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में अब आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज के लिए टेली-आईसीयू तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेली-आईसीयू तकनीक से गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए देश में यह पहला प्रयोग है।

विज्ञापन


टोपे ने बताया कि मुंबई सहित राज्य के 7 जिलों में जिन कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है उनके उपचार में विशेषज्ञों से तकनीकी मदद ली जाएगी। इस तकनीक के माध्यम से मुंबई, ठाणे, जलगांव, औरंगाबाद, अकोला और जालना में कोरोना से संक्रमितों का इलाज किया जाएगा। फिलहाल, टेली-आईसीयू सेवा प्रायोगिक तौर पर शुरू की जाएगी। इसके बाद पूरे राज्य में  टेली-आईसीयू प्रयोग में लाया जाएगा। टोपे ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित 75 फीसदी लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं जबकि 10 से 15 फीसदी मरीजों में सामान्य लक्षण पाए गए हैं। लेकिन तीन प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण से गंभीर रूप से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें