तेलंगाना के एक बीजेपी नेता भारथ रेड्डी पर दो दलित युवकों को पीटने का आरोप लगा है। जिस वीडियो के जरिए यह आरोप लगाया गया उसे सितंबर महीने का कहा जा रहा है।
खबरों के मुताबिक, रेड्डी द्वारा इलाके में एक जगह खुदाई करवाई जा रही थी जिसके बारे में जानकारी लेने के लिए वे दोनों युवक पहुंचे। रेड्डी को जैसे ही उनके आने की बात पता लगी वह गुस्से में खुदाई वाली जगह पहुंच गया और दोनों को पीटने लगा। रेड्डी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नेता है और पहले जिला महासचिव भी रह चुका है।
दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक डंडा लेकर खड़ा होता है और अपने सामने खड़े दो युवकों को फटकार रहा होता है। वह दोनों को डरा धमकाकर गंदे तलाब में उतरवा देता है। फिर दोनों को उस गंदे पानी में डुबकी लगवाई जाती है।