फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: दुष्कर्म का विरोध करने पर जलाई गई आदिवासी किशोरी की अस्पताल में मौत

Fri, 16 Oct 2020 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

तेलंगाना में एक 13 वर्षीय किशोरी की गुरुवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि किशोरी के साथ उसे काम देने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था और विरोध करने पर किशोरी को आग लगा दी थी। किशोरी का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


घटना 18 सितंबर को खम्माम कस्बे की है। जानकारी के अनुसार किशोरी आरोपी व्यक्ति के घर में घरेलू काम किया करती थी। पुलिस आयुक्त तफसीर इकबान ने शुक्रवार को बताया कि किशोरी की हैदराबाद में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई।


पुलिस आयुक्त ने कहा कि आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की जिन धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, अब उनमें से कुछ में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी पर लगाई गई धारा 307 (हत्या का प्रयास) को अब बदल कर धारा 302 (हत्या) कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि यह घटना 18 सितंबर की है  लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी पांच अक्तूबर को मिली थी जब किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। घटना के दिन आरोपी ने किशोरी का शोषण करने की कोशिश की थी और किशोरी ने इसका विरोध किया था।

इसके बाद आरोपी ने किशोरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने बताया था कि किशोरी करीब 70 फीसदी जल गई थी। तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और खम्माम पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें