फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया के दौरान हादसा, एक छात्रा की मौत; 14 घायल, तेज हवा के कारण गिरा गेट

Sat, 17 Oct 2026 11:00 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान तेज हवा से लाइटिंग के लिए बनाया गया प्रवेश द्वार गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घायलों के बेहतर इलाज और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हैदराबाद में हादसा - फोटो : X @RamMohanINC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में लाइटिंग के लिए बनाया गया प्रवेश द्वार तेज हवा के कारण गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई थीं। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य 14 लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन पर हंगामा, टिकट चेकर और महिला यात्री के खिलाफ मारपीट की एफआईआर

मुख्यमंत्री रेवंत ने जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत पर दुख जताया और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृत छात्रा के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका उचित इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आरजी कर केस में संदीप घोष को राहत: कांग्रेस ने जांच पर उठाए सवाल, जमानत के बाद क्यों गरमाया मामला?

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी ढांचों की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें