फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: तेलंगाना के छात्र जी प्रवीण की गोली मारकर हत्या; बीते पांच महीनों में राज्य के तीसरे छात्र के साथ हुआ ऐसा

Thu, 06 Mar 2025 12:30 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अमेरिका में पढ़ाई के लिए गए तेलंगाना के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना से अमेरिका पढ़ने गए 26 वर्षीय जी प्रवीण के परिजनों ने दावा किया है कि उसकी अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उसकी मौत के हालात स्पष्ट नहीं हैं। प्रवीण के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी अधिकारियों ने उनके परिवार को उसके मरने की जानकारी दी। प्रवीण के कुछ दोस्तों ने बताया कि उसका शव गोलियों से छलनी मिला है।

विज्ञापन


अरुण ने बताया कि प्रवीण ने बुधवार की सुबह अपने पिता को फोन किया, लेकिन पिता सो रहे थे, इसलिए फोन नहीं उठा सके। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानने के बाद प्रवीण के माता-पिता सदमे में हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा। हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई करने वाले प्रवीण 2023 में एमएस करने के लिए अमेरिका गए थे। वह दिसंबर 2024 में भारत आए और इस साल जनवरी में अमेरिका चले गए। प्रवीण का परिवार हैदराबाद के पड़ोसी रंगा रेड्डी जिले का रहने वाला है।

गौरतलब है कि तेलंगाना के कम से कम दो भारतीय छात्रों की अमेरिका में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक की पिछले साल नवंबर में खम्मम से और दूसरे की इस साल जनवरी में हैदराबाद से हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें