फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delimitation: आंध्र प्रदेश के CM बोले- परिसीमन सतत लेकिन जनसंख्या प्रबंधन से अलग, 25 साल में एक बार होता है

Wed, 05 Mar 2025 11:10 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि परिसीमन एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को राजनीति से अलग रखना चाहिए। नायडू ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि वे संकट को अवसरों में बदलने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने परिसीमन को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि यह मुद्दा जनसंख्या प्रबंधन से अलग है। इसे मौजूदा राजनीतिक चर्चाओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन


'परिसीमन एक सतत प्रक्रिया... 25 वर्ष में एक बार होती है'
नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि परिसीमन एक सतत प्रक्रिया है, जो 25 वर्ष में एक बार होती है। परिसीमन को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की ओर से उठाई गई चिंताओं पर नायडू ने कहा, उन सभी चीजों पर चर्चा की जाएगी।

सभी धारणाएं समाज के लिए लाभकारी नहीं
कभी-कभी कुछ निर्णय धारणाओं के आधार पर लिए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी सभी धारणाएं समाज के लिए लाभकारी नहीं होतीं। हमें अपने विचार बदलने होंगे। हम यह पता लगाएंगे कि सभी की भावनाओं को कैसे ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा
अमेरिका के साथ व्यापार में तनाव के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिका की तरफ से टैरिफ लगाए जाने से उत्पन्न चुनौतियों को रणनीतिक लाभ में बदल देगी।

पीएम संकट को अवसर में बदल देंगे
उन्होंने कहा, कुछ समस्याएं तो हमेशा रहेंगी। अब मुद्दा यह है कि हम सभी समस्याओं का अपने लाभ के लिए कैसे उपयोग करें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत सक्षम हैं। वे इसका लाभ उठाएंगे और संकट को अवसर में बदल देंगे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें