फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दृश्यम' से प्रेरित खौफनाक साजिश: 60 लाख के बीमा के लिए दामाद ने की सास की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sun, 13 Jul 2025 10:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के सिद्दीपेट में एक दामाद ने 60 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए अपनी सास की हत्या कर दी। फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर उसने हादसे का नाटक रचा, लेकिन पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दामाद ने बीमा राशि पाने के लिए अपनी ही 60 वर्षीय सास की हत्या कर दी। मामले में पुलिस का दावा है कि इस पूरी साजिश को अंजाम देने के पीछे आरोपी ने मशहूर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरणा ली थी। बता दें कि घटना सिद्दीपेट के पेड्डामासनपल्ली गांव की है। आरोपी की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है, जिसने अपनी सास रामव्वा के नाम पर पोस्ट ऑफिस और एसबीआई में करीब 60 लाख रुपये के बीमा कराए थे। ये पॉलिसियां इस साल मार्च में ही करवाई गई थीं।

हत्या को बताया हादसा, पर CCTV ने खोली पोल

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बताया कि वेंकटेश ने बड़ी ही चालाकी से हत्या की योजना बनाई। वह रामव्वा को खेत में काम के बहाने ले गया और रात में उसे अकेले पैदल घर भेज दिया। पहले से तैयार उसके साथी ने रास्ते में कार से रामव्वा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वेंकटेश ने इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की ताकि बीमा की रकम मिल सके। लेकिन पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लगा। जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें कई विरोधाभास नजर आए। इससे पुलिस को वेंकटेश पर शक हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Tragedy: कालिख में लिपटीं इमारतें खौफनाक मंजर की गवाह, दुर्घटनास्थल पर 50-60 पुलिसकर्मी आज भी तैनात

वेंकटेश ने कबूला अपना जुर्म
इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर वेंकटेश ने आखिरकार जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने सिर्फ बीमा की रकम पाने के लिए अपनी सास की हत्या करवाई थी। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि वेंकटेश ने अपने भाई को भी इस साजिश में शामिल किया था और उसे आधा पैसा देने का वादा किया था।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: तिरुवल्लूर में डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द; मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

फिल्म 'दृश्यम' से मिलती है साजिश की कहानी

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूरी योजना फिल्म 'दृश्यम' जैसी ही थी, जिसमें आरोपी बड़ी सफाई से झूठी कहानियां और सबूत तैयार करता है ताकि कानून को गुमराह कर सके। यह वारदात ना सिर्फ क्रूरता की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि लालच इंसान को कहां तक ले जा सकता है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें