फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में मंत्रिपरिषद का विस्तार : सीएम चंद्रशेखर राव के बेटे और भतीजे ने ली मंत्री पद की शपथ

Sun, 08 Sep 2019 05:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
केटी रामाराव और टी हरीश राव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने बेटे के टी रामा राव और भतीजे टी हरीश राव समेत छह मंत्रियों को शामिल कर रविवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। पूर्व मंत्री सविता इंद्रा रेड्डी समेत दो महिलाओं को भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।

विज्ञापन


राव के बेटे के टी रामा राव और उनके भतीजे एवं टीआरएस के विधायक हरीश राव टीआरएस की पिछली सरकार में (2014-18) भी मंत्री थे जबकि सविता इंद्रा रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व सरकार में गृहमंत्री थीं।

नए मंत्रियों को तेलंगाना की राज्यपाल टी सुंदरराजन ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्यों के शामिल होने के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन



वहीं, इससे पहले तमिलिसाई सुंदरराजन ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। तमिलसाईं सुंदरराजन पेशे से डॉक्टर हैं। वह तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें