फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: बाढ़ के पानी में आधी डूब गई स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार तो मदद को दौड़ पड़े लोग, देखें रेस्क्यू का पूरा वीडियो 

Fri, 08 Jul 2022 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अधिकारियों ने बताया, बस ड्राइवर सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था। अंडरपास के नीचे पानी भरा हुआ था। ड्राइवर को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस कारण वह आगे बढ़ता चला गया। हालांकि, आगे जाकर वह बाढ़ के पानी में फंस गया।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में फंसी स्कूल बस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के महबूब नगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक स्कूल बस बाढ़ के पानी में लगभग आधी डूब गई। जिस समय बस पानी में फंसी, उसमें करीब 20 बच्चे सवार थे। अनहोनी की आशंका से बच्चों में चीख-पुकान मच गई। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और लोगों ने पानी में जाकर बच्चों को बाहर निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


महबूब नगर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। 20 बच्चों को लेकर जा रही बस माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरपास में फंस गई थी। 

बस ड्राइवर को नहीं था पानी का अंदाजा 
अधिकारियों ने बताया, बस ड्राइवर सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था। अंडरपास के नीचे पानी भरा हुआ था। ड्राइवर को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस कारण वह आगे बढ़ता चला गया। हालांकि, आगे जाकर वह बाढ़ के पानी में फंस गया। पुलिस के मुताबिक, बस पानी में आधी डूब गई थी। जैसे ही लोगों को इसका पता चला वे मदद के लिए आगे आए। वीडियो में लोग बच्चों को पानी से बाहर निकालते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


सभी बच्चे सुरक्षित 
पुलिस ने बताया, लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। गनीमत रही खतरा देखते ही ड्राइवर ने बस को बंद कर दिया।  बाद में ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें