फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई के प्लान का हुआ भंडाफोड़, जवानों को फंसाने के लिए बनाया था टेलिफोन एक्सचेंज

Sat, 29 Dec 2018 08:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर स्थित सेना की खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में चल रहे एक अवैध इंटरनेट टेलिफोन एक्सचेंज का पता लगाया है। इस एक्सचेंज को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन


एक मुख्य आरोपी पकड़ा गया है और पुलिस को उसके पास से बड़ी संख्या में अवैध तरीके से ली गईं सिम डिवाइस, सिम कार्ड्स और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। जांच फिलहाल जारी है और माना जा रहा है कि इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

तेलंगाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इस महीने की शुरुआत में सैन्य खुफिया एजेंसी की यूनिट ने हैदराबाद में चल रहे संदिग्ध अवैध इंटरनेट टेलिफोन एक्सचेंज की जानकारी दी थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पाकिस्तान के गुर्गों द्वारा जम्मू और कश्मीर के सुरक्षाबलों को फोन करने और सेना के वरिष्ठ अधिकारी बनकर उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।'
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस ने एक स्थान पर इस्तेमाल की जाने वाले कई अवैध सिम कार्ड्स के बारे में पता किया और मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने नल्लाकुंटा परिसर में छापेमारी की। जहां से दो सिम बॉक्स, अवैध रूप से लिए गए 53 सिम कार्ड्स, लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस अवैध एक्सचेंज के जरिए दूसरे देशों के कॉलर भारत के किसी भी नंबर पर अपनी पहचान छुपाकर बात कर सकते हैं। यहां तक कि फोन रिसीव करने वाले को भारतीय नंबर ही दिखाई देगा। ऐसा एक सिम बॉक्स के जरिए किया जाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें