फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YS Sharmila: वायएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला को पुलिस ने पकड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 31 Mar 2023 01:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेपर लीक मामले की जांच कर रहे तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल ने राज्य के भाजपा प्रमुख बंदी संजय को पूछताछ के लिए 26 मार्च को पेश होने के लिए शनिवार को तलब किया था।
विज्ञापन
वायएस शर्मिला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायएसआरटीपी प्रमुख वायएस शर्मिला को टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने पकड़ लिया। 15 मार्च को पेपर लीक होने के आरोपों के बाद 5 मार्च को आयोजित सहायक अभियंता परीक्षा को टीएसपीएससी ने रद्द कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने टीएसपीएससी के दो कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। 

भाजपा प्रमुख ने समन पर की टिप्पणी

पेपर लीक मामले की जांच कर रहे तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल ने राज्य के भाजपा प्रमुख बंदी संजय को पूछताछ के लिए 26 मार्च को पेश होने के लिए शनिवार को तलब किया था। संजय ने समन पर कहा कि एसआईटी में पेपर लीक मामले में बीआरएस नेताओं को नोटिस जारी करने का साहस नहीं था।

संजय को अपने दावे का ही देना था जवाब

एसआईटी अधिकारी 25 मार्च को टीएसपीएससी लीक मामले में संजय को नोटिस देने के लिए हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान संजय को उनके दावे से संबंधित सवालों का जवाब देना था। संजय ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जगतियाल जिले से आने वाले 50 लोग टीएसपीएससी में योग्य हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें