उत्तरी गोवा के पेरनेम में रिसॉर्ट के एक स्टॉफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्टाफ पर आरोप है कि उसने एक डच पर्यटक के साथ पहले छेड़छाड़ किया, फिर उसे छूरा घोंप दिया। इसके अलावा पर्यटक को बचाने आए युवक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया था।
पहले भागा बाद में चाकू लेकर आया
पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने बताया कि पीड़िता उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में किराए के टेंट में रुकीं थीं। इस दौरान रिसॉर्ट कर्मचारी अभिषेक वर्मा टेंट में घुस गया। महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई तभी पास में रहने वाला यूरिको उसे बचाने के लिए आया। ये देख आरोपी वहां से भाग गया। थोड़ी देर बाद चाकू लेकर आरोपी वहां आया। उसने डच पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति पर हमला किया फिर मौका पाते ही वहां से भाग गया।
एफआईआर दर्ज कर ली है
एसपी ने बताया कि पीड़िता और स्थानीय व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 354, 307 और 506 (II) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया है।