तेलंगाना में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है। इस बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने दावा किया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव को पुलिस ने अपने घर में नजरबंद कर दिया है। पार्टी ने कहा कि उनके घर के बाहर जबरदस्त पुलिसबल तैनात किया गया है। बीआरएस के मुताबिक, केटीआर और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता आज 'बस भवन' कार्यक्रम के बीच सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। यह प्रदर्शन बसों के किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ किया जाना था।
बीआरएस ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी नेता टी. हरीश राव को कोकापेट स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इलाके में पुलिस की भारी तैनाती के साथ भारी बैरिकेडिंग की गई है।