फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: व्यापार धोखाधड़ी के दो आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ देशभर में 17 मामले दर्ज

Thu, 27 Mar 2025 12:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला है, जिसे तेलंगाना एसटीएफ ने ओडिशा से गिरफ्तार किया। महिला पर गांजा तस्करी का आरोप है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने व्यापार और निवेश धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमरनाथ सिंह और रणवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहे हैं और दोनों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 17 मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामला तेलंगाना का है, जिसमें दोनों की गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन


गांजा तस्करी में महिला ओडिशा से गिरफ्तार
तेलंगाना की स्पेशल टास्क फोर्स ने ओडिशा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान संगीता साहू उर्फ गीता साहू के रूप में हुई है। आरोपी महिला पर गांजे की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। तेलंगाना एसटीएफ ने आरोपी महिला को ओडिशा के कालीकोट इलाके से गिरफ्तार किया। यह तेलंगाना में कई मामलों में वांछित थी, जिनमें से पांच मामले धूलपेट इलाके के और एक मामला सिकंद्राबाद रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज है। एसटीएफ टीम का नेतृत्व नांदयाला अंजी रेड्डी ने किया। आरोपी महिला कई वर्षों से पुलिस से बचती फिर रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Teacher Job: आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अप्रैल में 16000 से ज्यादा शिक्षकों की होगी नियुक्ति
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें