फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: खेल स्कूल की छात्राओं ने अधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, राज्य सरकार ने किया निलंबित

Sun, 13 Aug 2023 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

राज्य के खेल और युवा सेवा मंत्री ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
woman harassment - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के हकीमपेट स्पोर्ट्स स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी को राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया है। उस पर स्कूल की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है। 

पांच सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन

तेलंगाना राज्य खेल स्कूल के अधिकारी द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राज्य के खेल और युवा सेवा मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ ने कहा कि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने की भी घोषणा की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना से आहत
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीआरएस एमएलसी कल्वाकुंतला कविता ने कहा वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर के नेतृत्व में काम कर रही तेलंगाना सरकार में ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंत्री से आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने मामले की गहन जांच की भी मांग की। 

आरोपी ने यह कहा

विज्ञापन

वहीं, आरोपी अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया और उन्हें झूठा बताया। 

स्कूल में है यह सुविधा

विज्ञापन

गौरतलब है, स्कूल में छात्रों को मुफ्त शिक्षा, कोचिंग और बोर्डिंग सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। वर्तमान में उन्हें तीरंदाजी, फुटबॉल और जिमनास्टिक सहित 11 विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें