फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulzar House Fire: इमारत में लगी आग की रिपोर्ट सौंपेंगे अग्निशमन-पुलिस समेत पांच विभाग, तेलंगाना सरकार का आदेश

Mon, 19 May 2025 12:17 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को लगी भीषण आग की जांच अग्निशमन और पुलिस समेत पांच विभाग करेंगे। तेलंगाना सरकार ने पांचों विभागों को जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसकी जानकारी  परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सोमवार को दी।
विज्ञापन
हैदराबाद के गुलजार हाउस की इमारत में लगी आग (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में लगी भीषण आग की जांच अग्निशमन और पुलिस समेत पांच विभाग करेंगे। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सोमवार को बताया कि तेलंगाना सरकार ने सभी विभागों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


हैदराबाद के प्रभारी मंत्री प्रभाकर ने बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी), अग्निशमन, पुलिस, राजस्व विभाग और हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (एचवाईडीआरएए) के अधिकारी संयुक्त रूप से इस त्रासदी की जांच करेंगे और सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। अधिकारी आज इमारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट पहले ही सौंप दी है। 

स्थानीय जनप्रतिनिधि अग्नि सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए लोगों को करेंगे प्रेरित
मंत्री प्रभाकर ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी जा रही है कि वे पुरानी इमारतों के निवासियों को उनकी सुरक्षा के हित में अग्नि सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करें। मंत्री ने कहा कि गुलजार हाउस और उसके आसपास के इलाकों में कई सौ साल पुरानी इमारतें हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Solapur Fire: प्रधानमंत्री मोदी ने सोलापुर में आग की घटना में हुईं मौतों पर दुख जताया, मुआवजे का किया एलान

एफएसएल की टीम घटनास्थल का करेगी दौरा
इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी। आग दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल के जांच निष्कर्षों के अनुसार आगे की जांच बढ़ेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hyderabad Fire: हैदराबाद में चारमीनार के पास भीषण आग; आठ बच्चों समेत 17 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

हादसे के वक्त इमारत में मौजूद थे 21 लोग
ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लगने से एक जौहरी के परिवार के आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त इमारत में 21 लोग थे। इनमें से 17 लोगों को अग्निशमन विभाग ने बेहोशी की हालत में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन किसी की भी जान नहीं बची। हालांकि, इमारत की ऊपरी मंजिलों पर मौजूद चार लोगों को बचा लिया गया। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आग दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें