फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना के मंत्री एम मल्ला रेड्डी के काफिले पर हमला, कर रहे थे केसीआर की तारीफ  

Mon, 30 May 2022 07:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

भाषण खत्म होते ही मल्ला रेड्डी सभा स्थल से निकलने लगे, लेकिन तभी उनके काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
एम मल्ला रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के श्रम मंत्री एम मल्ला रेड्डी के काफिले पर रविवार शाम को हमला हुआ। उनके काफिले पर पत्थरों, जूतों और कुर्सियों से हमला किया गया। यह हमला उस वक्त हुए जब मल्ला रेड्डी एक सभा को संबोधित करने के बाद पुलिस की सुरक्षा में वापस लौट रहे थे। घटना के बाद टीआरएस के कुछ नेताओं ने इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद इस मामले में कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेलंगाना मंत्री ने रविवार को घाटकेसर में एक सार्वजनिक सभा में भाग लिया था। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक संगठन रेड्डी जागृति द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान रेड्डी ने राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तारीफ करना शुरू की दी, जिससे वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और 'मल्ला रेड्डी डाउन डाउन' के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाषण खत्म होते ही मल्ला रेड्डी सभा स्थल से निकलने लगे, लेकिन तभी उनके काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें